मातृ पितृ- वंदना

माता और पिता चरणों में, हम सब शीश झुकाते हैं |
उनके ऋण से उऋण हो सके, प्रभु से यही मनाते हैं ||
माता और पिता से बढ़कर, कोई भी भगवान नहीं |
उनकी कृपा दृष्टि पाये बिन, संतति का कल्याण नहीं ||
मातृ तुल्य गुरु नहीं जगत में, नहीं पिता से बढ़ त्राता |
जिनके आशीषों से मानव, जीवन उन्नत बन पाता ||
प्राणों को देकर भी उनका, ऋण न कदापि चुका सकते |
बस कृतज्ञता ज्ञापित करके, अपना शीश झुका सकते ||
ईश्वर हमे शक्ति दे ऐसी, उनकी सेवा कर पायें |
कभी नहीं उनका ऋण भूलें, चाहें प्राण चले जाये ||
नोट: प्रत्येक छात्र/ छात्रा को कक्षाएं प्रारंभ होने के पूर्व होने वाली प्रार्थना सभा में नित्यप्रति उपस्थिति होना अनिवार्य है |

लक्ष्य

संस्था का लक्ष्य उत्कृष्ट कोटि की शिक्षा प्रदान करना है |

उद्देश्य

1 . संस्था का आत्मविश्लेषण करने के लिए प्रभावशाली व्यवस्था को उपलब्ध करना एवं उसका पूर्ण प्रयोग सुनिश्चित करना |
2 . उपयुक्त साधनों को एकत्र करना एवं संस्था में शिक्षा के संतुलित गुणमयी विकास के लिए उनका अधिकतम प्रयोग सुनिश्चित करना |
3 . प्रत्येक समय सावधान रहते हुए हम यह सुनिश्चित करें कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर प्रगति हो रही है तथा किसी भी स्तर पर कोई चुक नहीं हुई है |
4 . शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए विकसित प्रोद्योगिकी सहित नवाचार पद्धतियों को उपलब्ध कराना एवं उनके प्रयोग को प्रोत्साहित करना |
5 . सहभागिता के सिद्धांत के माध्यम से महाविद्यालय परिवार में होने कि भावनात्मक विचारधारा को उत्साहित करना |
6 . मूल्य आधारित शिक्षा के माध्यम से स्वअनुशासन, स्वनिर्भरता, सामाजिक समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति स्वामिभक्ति की भावना को प्रकट करना एवं उत्साहित करना |
7 . महाविद्यालय परिवार के अन्दर एवं बाहर पारस्परिक विश्वास, सम्मान, सहयोग की भावना को उत्पन्न करना एवं उत्साहित करना |

उपयोगिता

1 . उच्च कोटि की शिक्षा की स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति करना |
2 . ऐसी शिक्षा देना जिससे राष्ट्रीय संविधान का सम्मान करने वाले नागरिकों का सृजन हो सके |
3 . सामाजिक मान्यता प्राप्त रीति रिवाजों के प्रति सम्मान एवं समाज सेवा की भावना उत्पन्न कराना |
4 . व्यावहारिक एवं सैद्धान्तिक रूप से राष्ट्रीयता के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना |
5 . वैश्विक परिदृश्य के परिवर्तनों का ज्ञान कराना तथा आतंकवाद सहित किसी भी अंतराष्ट्रीय समस्या के समाधान के लिए सक्षम बनाना |

शुल्क रियायत

गरीबी रेखा से नीचे आने वाले छात्र/छात्रा 01 दिसम्बर 2010 से 16 दिसम्बर 2010 तक शुल्क में छुट हेतु आवेदन-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं | आवेदन-पत्र के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित आय प्रमाण- पत्र तथा यदि कृषि है तो उससे सम्बन्धित खसरा/ खतौनी भी संलग्न करना होगा |
शुल्क रियायत हेतु प्राचार्य के अधीन बनायीं गयी पाँच सदस्यीय समिति का निर्णय अंतिम होगा | प्राचार्य के अतिरिक्त समिति के अन्य सदस्य निन्मलिखित हैं -
1 . श्री विवेक त्रिवेदी प्रवक्ता
2 . डाँ शुभा त्रिवेदी प्रवक्ता
3 . श्री शिव शरण प्रवक्ता
4 . डाँ सन्दीप त्रिपाठी प्रवक्ता
5 . कु. सोनी वर्मा प्रवक्ता

महाविद्यालय द्वारा निर्धारित आवेदन-पत्र कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं |
छात्रवृत्ति की सुविधा

शासन के नियमो के अनुसार छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति की सुविधाएं दी जएगी | शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अन्तर्गत आने वाले छात्र/छात्रायें प्रवेश हेतु आवेदन पत्र लेते समय छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त कर लें जिसे भरकर प्रवेश से सम्बन्धित आवेदन पत्र के साथ तुरंत जमा कर दें | शासन से छात्रवृत्ति स्वीकृत हो जाने के पश्चात छात्र/छात्राओं को उचित सूचना दी जएगी |
उत्तर प्रदेश शासन के अनुसार अब छात्रवृत्ति उन्ही छात्र/छात्राओं को ही जएगी जो महाविद्यालय में नियामी रूप से उपस्थित रहेंगे |

प्रयोगशाला

महाविद्यालय में सभी विषयों के लिए सुसज्जित प्रयोगशालाएं हैं जिसमे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा कंप्यूटर से सम्बन्धित प्रयोगशालाएं विश्वविद्यालय के मानकों के आधार पर उपलब्ध हैं l प्रयोगशाला में सम्बन्धित विद्यार्थी को निर्धारित समय पर नियमित रूप से प्राध्यापकों के निर्देशानुसार उपस्थित होकर प्रयोग कार्य करने होंगे इसमें किसी भी प्रकार कि उदासीनता कि अपेक्षा नहीं की जा सकती जो छात्र/छात्रा प्रयोगशाला में निरंतर पांच दिन तक बिना समुचित सूचना के अनुपस्थिति रहेंगे उन्हें पांच रुपये प्रतिदिन के आधार पर आर्थिक दण्ड देना होगा |

 
     
   
 
 
 
  Available Soon Available Soon Available Soon Available Soon Available Soon Available Soon Available Soon Available Soon  
  read more  
 
     
 
  View Photo Gallery  
  .doc Download 1 #  
  .pdf Download 2 #  
  .zip Download 3 #  
 
Designed By Successs Technology